नारी ब्लॉग सक्रियता ५ अप्रैल २००८ -से अब तक
पढ़ा गया १०७५६४ फोलोवर ४२५ सदस्य ६०
पढ़ा गया १०७५६४ फोलोवर ४२५ सदस्य ६०
मैं नारी ब्लॉग की नयी सदस्या हूँ . अभी कुछ दिनों पहले ही जुडी हूँ और बहुत ख़ुशी है कि नारी ब्लॉग को 3 साल हो गए .
इसके लिए रचना जी बधाई की पात्र हैं .यूं तो नारी ब्लॉग की पोस्ट पहले भी पढ़ती थी मगर इससे जुड़ने के बाद इसकी उपयोगिता का पता चला
...........मेरे पहले ही आलेख "क्या हाउस वाईफ का कोई अस्तित्व नहीं " को उदंती पत्रिका में स्थान मिला अभी मार्च में ही रायपुर से प्रकाशित पत्रिका में छपा जो इस बात का द्योतक है कि नारी ब्लॉग की पहुँच कहाँ कहाँ तक है
...........सार्थक और गंभीर लेखन की दिशा में नारी ब्लॉग ने अपनी पहचान बनायीं है और इसकी पहुँच दूर- दूर तक हो रही है
........ये सब रचना जी के अथक परिश्रम का परिणाम है
.....लोगों की सोच बदलने में एक महत्त्वपूर्ण स्थान बना रहा है नारी ब्लॉग और यही इस ब्लॉग का ध्येय है जिसमे ये खरा उतर रहा है
.......इससे जुडी सभी सदस्याओ का मनोबल बढाता है
........उम्मीद करती हूँ आने वाले वक्त में नारी ब्लॉग अपनी एक विशिष्ठ पहचान बनाएगा
..........नारी की पहचान , उसके सम्मान और उसे स्थान दिलाने में अग्रसर नारी ब्लॉग अपनी खास छवि बनाएगा और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेगा .मेरी हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां नारी ब्लोग के सफ़र के लिये
……………नारी ब्लोग की निर्मात्री रचना जी और इससे जुडी प्रत्येक सदस्या के लिये
जब तक पृथ्वी आकाश रहें
ये सफ़र यूँ ही चलता रहे………