मै एक बेटी हूँ , आप की भी हो सकती हूँ , मेरी उम्र १५ साल की हैं और मै एक बहुत अच्छे स्कूल मै शिक्षा पा राही हूँ । मै पढाई मे औसत हूँ , ना अच्छी ना बुरी । आप को ये पत्र इस लिये लिख रही हूँ क्युकी चाहती हूँ की आप मुझे बताये की एक अच्छी लड़की बनने के लिया मुझे अपने जीवन मे क्या क्या करना चाहिये ? मै महत्वाकांक्षी हूँ और अपनी आगे की जिन्दगी सुरक्षित और खुश रह कर व्यतीत करना चाहती हूँ । मुझे बताये एक लड़की होने के कारण मुझे क्या क्या करना होगा की मै अपनी जिन्दगी मे सफल कहलाऊं और सुखी भी रहूँ । मेरी एक ही इच्छा हैं की कोई मुझे विद्रोहिणी ना कहे ।
हर वो अभिभावक जिसके १५ वर्ष की बेटी हो सकती हैं वो मुझे कमेन्ट मे अपनी राय दे सकता हैं