नारी ब्लॉग की पिछली पोस्ट जन हित में जारी से आगे
किसी भी पोस्ट में लेबल लगाने का ऑप्शन होता हैं . ये शायद इस लिया किया गया हैं ताकि जब कोई सर्च इंजन पर कुछ खोजे तो वो आप की पोस्ट तक पहुच सके
हिंदी ब्लॉग में ये देखा जाता हैं की लोग पहला लेबल अपने नाम का लगाते हैं ताकि पाठक अगर उनका नाम खोजे तो उनकी पोस्ट तक आये .
दूसरा लेबल पोस्ट की विषय वस्तु से जुडा होता हैं .
अब अगर इस पोस्ट पर आप ने किसी का भी चित्र डाला हैं तो जब भी image search मे कोई जा कर आप का दिया हुआ लेबल डालेगा , आप की पोस्ट में जोडी हुई ईमेज भी उसी लेबल के साथ दिखेगी .
जब आप अपनी पोस्ट में किसी महिला या पुरुष bloggar का चित्र लगाते हैं और नीचे लेबल में नीच , कमीना , कमीनी , बाँझ , नपुंसक , सेक्स , सम्भोग , काम , रति , अनंग , नग्न , इत्यादि लिख देते हैं तो जब भी गूगल सर्च में आप जायेगे और इन शब्दों को सर्च करेगे या image search करेगे तो आप को उस ब्लोग्गर का चित्र भी उस सर्च में दिखेगा .
लोगो ने पिछली पोस्ट को पढ़ कर कई पोस्ट लगा दी हैं की धर्म की बात क्यूँ ?? चित्र के सत्यापन तक की बात कहींगयी हैं .
मेरा चित्र अपने गूगल प्लस में डाल कर शयेर किया जा रहा हैं क्युकी आवाज क्यूँ उठाई मैने ??
इसलिये जो लोग ये सोच रहे हैं की दूसरी महिला ने आपत्ति क्यूँ नहीं की वो समझ सकते हैं क्यूँ नहीं की
अब आते हैं एक शब्द हैं सम्भोग
ज़रा आप सब इस शब्द को ईमेज सर्च में डाले ,
और देखे की क्या क्या आप को दिखता हैं { adult content will be there so please take care before you do this } किस किस तरह के चित्र आप को दिखते हैं और उनके बीच में हमारे अपने "ब्लॉग परिवार " की एक महिला का चित्र भी आप को दिखेगा .
क्यूँ
क्युकी ब्लॉग की खबरे नामक वाहियात ब्लॉग पर उनका चित्र एक पोस्ट में डाला गया और हेअडिंग और लेबल में सम्भोग शब्द दिया गया .
अब दो दिन दे आपत्ति करने पर हेअडिंग बदल दी गयी लेकिन चित्र नहीं हटाया गया .
कुछ दिन बाद जब मसला ठंडा हो जाएगा . लेबल में फिर सम्भोग , हेअडिंग में फिर सम्भोग शब्द जोड़ दिया जाएगा .
जरुरी हैं आप लोग जागरूक हो कर उस ब्लॉग पर से इस चित्र को हटवाने की प्रक्रिया में हम सब का साथ दे जो इस मुहीम में अब लग गए हैं .
अगर आप अपना विरोध दर्ज करवाना चाहते हैं तो आप से निवेदन हैं इस पोस्ट पर जाकर अपना विरोध दर्ज करवा दे क्युकी शायद ये ना होते तो इस विषय की गंभीरता को कम से कम मै तो नहीं समझती
आज एक महिला ब्लोग्गर का चित्र हैं कल कहीं दूसरी का होगा परसों किसी और का . क्या इसी लिये हम सब हिंदी ब्लॉग लिख रहे हैं
लेबल की सुविधा पाठक लाने के लिये दी गयी हैं किसी के चित्र के दुर उपयोग के लिये नहीं
अगर किसी ने अपना चित्र अपने प्रोफाइल में डाला हैं तो उसका अर्थ ये नहीं हैं की कोई भी उस चित्र को अपने ब्लॉग पर उसको डाल दे .
मै इस पोस्ट के जरिये उन सभी चर्चाकारो से आग्रह कर रही हूँ की आप चर्चा में चित्र डालने से बचे और
सभी ब्लोगर अपने चित्र को नेट पर खोज सकते हैं
http://www.tineye.com/ इस वेबसाइट पर जा कर आप अपना चित्र लेफ्ट साइड में अपलोड कर दे , और फिर सर्च करके देख सकते हैं की आप का चित्र कहां कहां इस्तमाल हुआ है और अगर आप को कहीं भी लगे की उसका गलत इस्तमाल हुआ हैं तो उस जगह सबसे पहले जा कर अपनी आपत्ति दर्ज करवा दे उसके बाद आप मुझ से संपर्क कर ले और आगे की कार्यवाही की प्रक्रिया की जानकारी ले ले
All post are covered under copy right law . Any one who wants to use the content has to take permission of the author before reproducing the post in full or part in blog medium or print medium .
Indian Copyright Rules