April 26, 2012

आज दो समाचार पढ़े हैं आप सब से बाँट रही हूँ

 आज दो समाचार पढ़े हैं आप सब से बाँट रही हूँ
 पहला समाचार
बहुत जल्दी महिला के लिये हेलमेट पहनना अनिवार्य हो जाएगा . कोर्ट से ये आर्डर शीघ्र पास होने जा रहा हैं . मुझे तब बड़ा अजीब लगा था जब महिला के लिये इसको अनिवार्य नहीं किया गया था . पता नहीं क्या कारण रहा होगा , कभी किसी से बात हुई तो हमेशा यही कहा गया की शायद महिला सुंदर दिखने के कारण इसको पहनना ना पसंद करे . वैसे सिख मजहब की अनुयायी महिला के लिये भी ये पहनना अनिवार्य नहीं हैं , उसको भी कर ही देना चाहिये .
जीवन हैं तो सब कुछ हैं

दूसरा समाचार
अब १८ साल से कम आयु के स्त्री या पुरुष के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना कानून अपराध होगा और उसकी सजा ७ वर्ष होगे . अभी ये महज १६ वर्ष था और इसके बाद सहज सहमति का तर्क माना जाता था . रेप कर के बहुत से अपराधी बच जाते थे क्युकी सहज सहमति के चलते रेप विक्टिम को ही कटघरे मे खडा कर दिया जाता था .
इस कानून को लाना इस लिये भी जरुरी माना जा रहा हैं क्युकी बहुत से बच्चो का यौन शोषण होता हैं , घर में लोग कम आयु के बच्चो से ना केवल काम कराते हैं उनका यौन शोषण भी करते हैं . अब ये सब कानून ७ वर्ष की जेल के प्रावधान में आ जाएगा


नज़र अपनी अपनी समझ अपनी अपनी . ६ साल के बाद हिंदी ब्लॉग लेखन

All post are covered under copy right law . Any one who wants to use the content has to take permission of the author before reproducing the post in full or part in blog medium or print medium .Indian Copyright Rules

8 comments:

  1. अच्छा लेख है।

    ReplyDelete
  2. दिल्ली में ये अब हुआ है?
    हमारे शहर में पहले से ही पिछली सीट पर बैठी महिला को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य हैं.सिख महिलाओं को अलग से पहचानना मुश्किल हैं इसलिए सभी महिलाओं के लिए इसे वैकल्पिक कर दिया गया था क्योंकि दिल्ली जैसे शहर में सिक्ख महिलाओं की संख्या अच्छी खासी हैं.हालाँकि पुलिस बहुत पहले से महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य करने की बात कर रही थी.ये अच्छा कदम हैं.दूसरा समाचार भी सुखद है.

    ReplyDelete
  3. मैं आपके पहली बात से सहमत हूं और दूसरी से असहमत।
    असहमत इसलिए कि मै रोज रोज देखता हूं कि कम उम्र की लड़की भी प्रेम में पड़कर शारीरीक संबंध बना लेती है पर जब मामला सामने आता है तो लड़को को बलात्कार के जुर्म में अंदर किया जाता है। यह एक गंभीर समस्या है।
    अभी तीन दिन पहले ही एक बाक्या मेरे सामने आया जिसमें 14 साल की लड़की प्रेमी के साथ घर से भाग गई वहीं भी गांव की अनपढ़...पुर्ण विवरण का लिंक यह रहा---https://www.facebook.com/photo.php?fbid=417653188264163&set=a.104265519602933.9815.100000584566579&type=1&theater

    सवाल यही तो है कि उम्र की सीमा बढ़ा देने भर से इस समस्या का हल हो जाएगा?

    ReplyDelete
    Replies
    1. कम उम्र यानी जो १८ वर्ष से कम हैं उनके साथ अगर कोई १८ वर्ष से ऊपर का व्यक्ति सम्बन्ध रखता हैं तो गलती उसकी ही मानी जायेगी क्युकी कम उम्र यानी अपरिपक्व

      Delete
  4. क़ानून बनने के साथ ही यदि समाज में जागरूकता आये और सोच अच्छी बन जाय तो फिर कोई चिंता की बात ही नहीं थी.. धीरे धीरे ही सही इससे कुछ सुधार तो आएगा ही ..
    बहुत बढ़िया जानकारी ..आभार

    ReplyDelete
  5. नारी इन टेस्टिंग...ओह!! कायनात आने को है!! :)....कमेंट आज की हमारी वाणी से आ कर है :)

    ReplyDelete
  6. यदि लड़का और लड़की दोनों कम उम्र के हों तो क्या तब भी उन्हें सजा होनी चाहिए? मेरे विचार मैं सिर्फ यदि लड़की नाबालिग, १६ या १७ और आदमी बालिग या उससे तीन साल से ज्यादा बड़ा हो (१९, २०,२१, २२ या अधिक) तो रेप समझा जाना चाहिए, यदि लड़की सोलह और लड़का १५, १६, १७, १८ का हो तो दोनों ही अपरिपक्व समझे जाने चाहियें..

    ReplyDelete

Note: Only a member of this blog may post a comment.